नेशनल हेराल्ड केस,ईडी ने यंग इंडिया का दफ्तर किया सील,मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच एजेंसी ने की कार्रवाई
(India)
नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की है। ईडी ने दिल्ली की हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया कंपनी का ऑफिस सील कर दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई की है। मंगलवार को ही ईडी की टीम ने नेशनल हेराल्ड के दिल्ली, मुंबई और कोलकाता समेत 14 ठिकानों पर छापे मारे थे। यह कार्रवाई सोनिया और राहुल से पूछताछ के बाद की गई थी। इस छापेमारी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इन्होंने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।