दिल्ली स्थित एआईसीसी में मीडिया से रूबरू हुए राहुल गांधी,कहा- देश में आज लोकतंत्र नहीं
(India)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एआईसीसी में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं। देश में आज लोकतंत्र नहीं है, रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है, महंगाई का मुद्दा उठाने नहीं दे रहे है। राहुल गांधी काली पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे थे। उन्होंने कहा कि संसद में हमें बहस करने नहीं दी जाती, जो 70 साल में बनाया वो 8 साल में खत्म, हम बेरोजगारी का मुद्दा उठाना चाहते हैं, आवाज उठाने पर हमें बस गिरफ्तार किया जाता है।महंगाई के खिलाफ आज एआईसीसी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि 'देश में ED का आतंक, देश में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है, समय आ गया है जनता को आगे आना होगा..'देश को बचाने के लिए आवाज उठानी होगी, महंगाई पर बात करने का वक्त, मीडिया को हिम्मत दिखानी होगी। लोगों को महसूस हो गया है महंगाई कितनी हो गई है, मीडिया पर ईडी, सीबीआई का दबाव है, संसद के दौरान खड़गे को बुलाया गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।