Congress Protest: राहुल गांधी के बाद अब पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया
(India) कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर बस में बिठाया है. उनके अलावा तमाम कांग्रेस सांसदों को हिरासत में लिया गया है. राहुल गांधी के बाद अब पुलिस ने प्रियंका गांधी को भी हिरासत में ले लिया है. प्रियंका गांधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम हाउस की तरफ बढ़ने जा रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद प्रियंका सड़क पर ही धरने पर बैठ गई थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में बिठाकर हिरासत में लिया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।