फेसबुक ने किया हैरान, 1 अक्टूबर से बंद कर रहा है ये खास फीचर, यूजर्स नहीं उठा पाएंगे फायदा
(India) फेसबुक ने अपने इस पॉपुलर फीचर को बंद करने का एलान कर दिया है और आने वाली एक अक्टूबर से यूजर्स इसे यूज नहीं कर पाएंगे. फेसबुक ने 1 अक्टूबर से अपने लाइव शॉपिंग फीचर को बंद करने और अपने मुख्य ऐप और इंस्टाग्राम पर शॉर्ट-फॉर्म वीडियो प्लेटफॉर्म रील्स पर ध्यान केंद्रित करने की घोषणा की है. बता दें कि यूजर्स अभी भी लाइव इवेंट टेलीकास्ट करने के लिए फेसबुक लाइव का उपयोग करने में सक्षम होंगे, लेकिन वे अपने फेसबुक लाइव वीडियो में प्रोडक्ट प्लेलिस्ट या प्रोडक्ट्स को टैग नहीं कर सकते.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।