वॉट्सऐप न्यू फीचर:अब एडमिन के कंट्रोल में होंगे ग्रुप के मैसेज, डिलीट कर सकेंगे किसी के भी वीडिया-फोटोज
(India) वॉट्सऐप ग्रुप एडमिन के लिए नया फीचर आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक नया फीचर रिलीज करने वाली है, जिसमें ग्रुप एडमिन किसी भी मैसेज को डिलीट फॉर एवरी वन कर सकता है। हालांकि, अभी यह फीचर केवल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही जारी किया जाएगा।

आपके वॉट्सऐप में यह फीचर काम कर रहा है या नहीं जानने के लिए जिस ग्रुप के आप एडमिन हैं, उसके किसी मैसेज को डिलीट करने की कोशिश करें। अगर डिलीट फॉर एवरी वन आता है, तो समझ जाइए कि आपके वॉट्सऐप पर यह फीचर मिल रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।