यूपी पहुंचा मंकीपॉक्स: शाहजहांपुर में मिला संदिग्ध मरीज, चार दिन तक आया बुखार
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूर्ण रूप से खत्म भी नहीं हो पाया था कि अब मंकीपॉक्स का खतरा शुरू हो गया है। यूपी के शाहजहांपुर में एक संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। मंकीपाक्स के लक्षणों वाले इस मरीज को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है हालांकि पुख्ता तौर पर मंकीपाक्स तो नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि मरीज का सैंपल जांच के लिए नासिक भेजा गया है। कई दिन रिपोर्ट आने में लगेंगे, तब तक उसे भर्ती रखा जाएगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।