बिहार में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूट की कगार पर,आरजेडी और जेडीयू मिलकर 11 अगस्त तक बना सकते है सरकार
(India)

बिहार की राजनीति में अगले 2 दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। बड़े सियासी उलटफेर होने की संभावना जताई जा रही है। एनडीए सरकार में उठापटक को लेकर बात कही जा रही है। जेडीयू ने 11 अगस्त को अपने सभी सांसद और विधायकों को पटना बुलाया है। आरजेडी भी इसी नक्शेकदम पर है। उसने सभी विधायकों को उसी दिन पटना में रहने के लिए निर्देश दिए हैं। हाल में चल रहे घटनाक्रम भी इसी तरफ इशारा कर रहे हैं। सूत्र बता रहे है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से टेलीफोन पर बात की। जेडीयू के राजद के साथ जाने की बात आ रही है। 11 तक नई सरकार बनाने की भी हलचल है। दूसरी खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने सभी सांसदों को सोमवार शाम तक पटना पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को सभी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।