बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का BJP के साथ गठबंधन तोड़ने का फैसला
(India) बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच दरार के बाद अब नया समीकरण बनता हुआ दिख रहा है. सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे जबकि सहयोगी बीजेपी कोटे के मंत्रियों को बर्खास्त किया जा रहा है. इस वक्त नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 16 मंत्री हैं. दूसरी तरफ, राबड़ी आवास पर सुबह से विधायकों के पहुंचने की वजह से हलचल तेज हो गई है. विपक्षी आरजेडी अब अगले कदमों पर विचार कर रही है. तो वहीं कांग्रेस ने खुलकर अपना समर्थन देने का एलान किया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।