उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "काकोरी रेल एक्शन" की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। सीएम योगी ने कहा- 'काकोरी रेल एक्शन' के वर्षगांठ पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंचासीन महानुभावों, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, कारगिल शहीद परिवारों के सदस्यगण, उपस्थित भाइयों-बहनों व प्यारे बच्चों, आज के दिन 1925 में काकोरी की इतिहास प्रसिद्ध घटना को अंजाम दिया गया था। उत्तर प्रदेश, विशेषकर हमारी वर्तमान पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि, 1857 का प्रथम स्वातन्त्र समर की भूमि उत्तर प्रदेश रही है। 1922 में गोरखपुर के चौरी चौरा की ऐतिहासिक घटना हो या फिर 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी की यह घटना, देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले क्रांतिकारियों ने ₹4,679 जो ट्रेन में खजाने के रूप में जा रहा था उसे रोककर ले लिया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।