हर घर तिरंगा अभियान के तहत हो रहे आयोजन,प्रदेश के कई शहरों में निकाली गई यात्रा
(India)
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को राजस्थान इतिहास रचने जा रहा है,,,, 12 अगस्त को प्रदेश के करीब 1 करोड़ विद्यार्थी एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन करेंगे,,, सुबह 10.15 बजे जहां राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर के एसएमएस स्टेडियम पर आयोजित होगा,,, जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे,,तो वहीं जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा,, शिक्षा विभाग की ओर से इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है,,, इस दिन एक ही समय एक साथ देश भक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया जाएगा।देशभर में भाजपा का 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगा,,, अभियान को लेकर केंद्र सरकार की ओर से हर जिला स्तर पर तिरंगे भेजे गए है,, राजस्थान के जिलों में डेढ से दो लाख तक हर जिले में तिरंगों की व्यवस्था की गई है,,जिसमें डाक और खादी विभाग की ओर से इसकी व्यवस्था की गई है...

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।