Airtel कंपनी का प्रॉफिट 466% बढ़कर 1,607 करोड़ पर पहुंचा
(India) टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को 30 जून 2022 को खत्म तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का नेट कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 466% बढ़कर 1,607 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले की समान अविधि में ये 283.50 करोड़ रुपए था। प्रॉफिट में तेजी का मुख्य कारण ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी है। कंपनी का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) भी 146 रुपए से बढ़कर 183 रुपए हो गया है।

रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 32,805 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 26,854 करोड़ रुपए था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।