मार्च 2024 तक सभी टाउन में एयरटेल का 5G, इस महीने लॉन्च होगी एयरटेल की 5G सर्विस
(India) भारती एयरटेल इस महीने कुछ शहरों में 5G सर्विसेज शुरू कर देगी। मार्च 2024 तक देश के सभी कस्बों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करेगी। कंपनी के MD और CEO गोपाल विट्टल ने इसकी जानकारी दी।

गोपाल विट्टल ने यह भी कहा कि भारत में मोबाइल सर्विसेज की कीमत बहुत कम है और इसे बढ़ाने की जरूरत है। ये सीधा संकेत है कि 4G के पैक की कीमत बढ़ाई जा सकती है और 5G सर्विस के लिए भी यूजर को 4G से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।