Elon Musk ने टेस्ला के 79.2 लाख शेयर बेचे:बोले- ट्विटर डील के लिए मजबूर किया गया तो कैश की जरूरत पड़ेगी
(India) दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क ने इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर टेस्ला के 6.9 अरब डॉलर (करीब 54 हजार करोड़ रुपए) के शेयर बेच दिए हैं। इसका कारण 44 अरब डॉलर (करीब 3.4 लाख करोड़ रुपए) की ट्विटर डील है। मस्क ने कहा, अगर कैंसिल की गई डील को क्लोज करने के लिए मजबूर किया जाता है और कुछ इक्विटी पार्टनर साथ नहीं आते हैं, तो कैश की जरूरत पड़ेगी। टेस्ला के स्टॉक की इमरजेंसी सेलिंग से बचना महत्वपूर्ण है।

इससे पहले मस्क ने अप्रैल में 8.5 अरब डॉलर (करीब 67 हजार करोड़ रुपए) के शेयर बेचे थे। उस समय उन्होंने कहा था कि और शेयरों की बिक्री का प्लान नहीं है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।