लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहने वाले देवेंद्र तिवारी को धमकी भरी चिट्ठी मिली है जिसमें लिखा है कि उसे और सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ा दिया जाएगा। देवेंद्र तिवारी ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी है जिसके बाद से पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक देंवेंद्र तिवारी और सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स का नाम सलमान सिद्दिकी है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर राज्य में कड़ी सुरक्षा है। सुरक्षा एजेंसिया काफी सतर्क है। पिछले 6 दिनों में यूपी से 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।