मदर डेयरी और अमूल के दूध आज से 2 रुपये महंगा हुआ
(India) मदर डेयरी और अमूल के दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर आज से बढ़ गए हैं. दोनों ही कंपनियों ने कल दोपहर इस बात का एलान किया था और महंगाई का डबल झटका लोगों को दिया है.

अमूल दूध के दामों में 2 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल ताजा के दाम में इजाफा हो चुका है. आज से अमूल गोल्ड 62 रुपये प्रति लीटर, अमूल शक्ति 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा का रेट 50 रुपये प्रति लीटर के रेट पर आपको मिलेगा. वहीं 500 ग्राम यानी आधा लीटर के पैकेट की बात करें तो अमूल गोल्ड का आधा लीटर का पैकेट 31 रुपये का और अमूल ताजा का आधा लीटर का पैकेट 25 रुपये का हो जाएगा. वहीं अमूल शक्ति का आधा लीटर का पैकेट 28 रुपये का हो जाएगा.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।