नवजोत सिद्धू गुरू को राहत: कोर्ट ने 'थानेदार की पेंट गीली' बयान वाला मानहानि केस खारिज किया
(India) पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू को बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ दायर मानहानि केस को चंडीगढ़ कोर्ट ने खारिज कर दिया है। चंडीगढ़ पुलिस के DSP दिलशेर चंदेल ने यह केस दायर किया था। हालांकि इसके बाद वह इस मामले में पेश नहीं हुए। नवजोत सिद्धू ने विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस वालों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। सिद्धू इस वक्त पटियाला जेल में बंद हैं। जहां वह रोडरेज केस में एक साल की कैद काट रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।