(India)
भारतीय शेयर बाजार जब बंद हुए तब मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Market Capitalisation) 277 लाख करोड़ रुपये के करीब था. लेकिन सोमवार सुबह बाजार में भारी बिकवाली के चलते बीएसई में लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 273 लाख करोड़ रुपये के करीब आ गया. दरअसल फेड रिजर्व के प्रमुख Jerome Powell ने कहा है कि महंगाई पर नकेल कसने का खामियाजा आम लोगों से लेकर बिजनेस को महंगे कर्ज के तौर पर उठाना पड़ सकता है. संकेत साफ है अमेरिका में ब्याज दरें और बढ़ने वाले हैं. उनके इस बयान का खामियाजा शेयर बाजार को उठाना पड़ा है. विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे हैं.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।