(India)
दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने एलान किया है कि उनकी पार्टी के सभी विधायक आज रात विधानसभा में ही रुकेंगे और उपराज्यपाल का विरोध करेंगे. आप विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा कि आज रात सभी आप विधायक (AAP MLA) सदन में ही रहेंगे. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना (VK Saxena) पर नोटबन्दी के दौरान 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शाम को महात्मा गांधी प्रतिमा के नीचे सभी विधायक बैठेंगे और रातभर विधानसभा में ही रुककर उपराज्यपाल का विरोध करेंगे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।