डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के लॉकर की तलाशी में जुटी CBI, बैंक के गेट बंद कर शुरू हुई जांच
(India)

दिल्ली की शराब नीति में गड़बड़ी के मामले में जांच में जुटी सीबीआई गाजियाबाद की पंजाब नेशनल बैंक की वसुंधरा ब्रांच में पहुंची है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी भी वहां पहुंच चुकी हैं। सीबीआई को शक है कि बैंक के लॉकर में से दिल्ली शराब घोटाले का सच निकलकर आएगा। फिलहाल, बैंक के गेट बंद करके जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम बनने से पहले मनीष सिसोदिया गाजियाबाद के इसी वसुंधरा इलाके में रहते थे। उनका बैंक अकाउंट और लॉकर यहां की पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में है। ये नियम है कि लॉकर को उसके खाताधारक की अनुमति और उपस्थिति के बिना नहीं खोला जाता है, इसलिए मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी को यहां बुलाया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।