झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आज रायपुर पहुंच सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वे अपने साथ उन सभी विधायकों को साथ ले जाएंगे जो फिलहाल रांची में हैं। सरकार के विश्वस्त सूत्रों की मानें तो दो कद्दावर नेताओं पर हेमंत सोरेन को शक है जो सरकार में टूट डालने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें एक JMM के हैं और एक कांग्रेस के। हेमंत सोरेन इन्हीं पर शिकंजा कसने की कोशिश कर रहे हैं। सभी विधायकों को रांची से बाहर निकालना भी इसी का हिस्सा है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।