महंगाई...बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की 4 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रैली को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस ने हल्द्वानी स्वराज़ आश्रम में एक बैठक का आयोजन किया....जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य , हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश पूर्व नैनीताल विधायक संजीव आर्य समेत, कुमाऊं मंडल के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड से लगभग 10 से 15 हज़ार कांग्रेस कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होने दिल्ली जाएंगे और महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल करेंगे....उनका कहना है कि देश में जिस हिसाब से आज महंगाई अपने चरम स्तर पर चली गई है...और हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला हो रहा है....इसको लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करने जा रही है और केंद्र सरकार के मनसूबे को जनता के बीच लें जाना चाहती है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।