(India)
आज देश को पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएएनएस विक्रांत मिल जाएगा. पीएम मोदी केरल के कोच्चि में आज आईएएनएस विक्रांत को कमीशन करेंगे. देश के लिए आज ऐतिहासिक दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट करियर 'आईएनएस विक्रांत' (INS Vikrant) भारतीय नौसेना (Indian Navy) को सौंपेंगे. यह भारत के समुद्री इतिहास में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा जहाज है.31 जनवरी 1997 को नेवी से INS विक्रांत को रिटायर कर दिया गया था। अब तकरीबन 25 साल बाद एक बार फिर से INS विक्रांत का पुनर्जन्म हो रहा है। PM नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी 2 सितंबर को सुबह 9:30 बजे इसे इंडियन नेवी को सौंपेंगे। 1971 की जंग में INS विक्रांत ने अपने सीहॉक लड़ाकू विमानों से बांग्लादेश के चिटगांव, कॉक्स बाजार और खुलना में दुश्मन के ठिकानों को तबाह कर दिया था।
आईएनएस विक्रांत के कमीशन होने के साथ ही प्रधानमंत्री नए नौसेना ध्वज का अनावरण करेंगे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।