नए जिलों के गठन को लेकर बयानबाजी तेज,कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना
(India)


उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नए जिलों के गठन को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा की सरकार को ही कटघरे में खड़ा किया... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो नए जिलों का शगुफ़ा छेड़ा है... ये उस दौर में छेड़ा है जब प्रदेश में भर्ती घोटाले उजागर हो रहे है.... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में हमेशा ही फर्क रहा है .... उन्होंने कहा कि नए जिले बन जाएंगे तो कांग्रेस को भी खुशी होगी.उत्तराखंड में एक बार फिर से नए जिलों के गठन को लेकर राजनीती गरमानें लगी है... लम्बे समय से भी कुछ नये जिलों के गठन की मांग भी की जाती रही है...लेकिन पूर्ववर्ती सरकार कांग्रेस हो या फिर वर्तमान सरकार बीजेपी दोनों ही सरकारों ने नए जिलों का मामला हमेशा ठंडे बस्ते में रहा....कोटद्वार को नया जिला बनाने की मांग विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भी कर चुकी हैं... ऐसे में अब सरकार के ऊपर भी दबाव बढ़ गया है... जहां एक ओर सीएम धामी ने जिले बनाने की बात कही और जल्द इसपर मंथन करने की बात सामने आई...तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने साफ कहा कि क्या जिले बनाने वाली खबर में कुछ सच्चाई है... या केवल भर्ती घोटाले और अन्य घोटालों से ध्यान हटाया जाने का पैंथरा है...

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।