प्रदेश में 9 सितंबर से इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना शुरू होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जोधपुर के उम्मेद स्टेडियम में आयोजित शिलान्यास समारोह में इसकी घोषणा की। इस दौरान गहलोत ने जोधपुर शहर में नवीन सीवर लाइन एवं सीवर सुदृ़ढ़ीकरण के लिए 340.03 करोड़ रुपए की तथा बाईजी का तालाब के संरक्षण व सौन्दर्यीकरण के लिए 14 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजना का शिलान्यास किया। उन्होंने जोधपुर के विकास के सफर पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जोधपुर में एम्स, आईआईटी, एनएलयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान उपलब्ध हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।