टीचर्स डे पर पंजाब सरकार का तोहफा:UGC का 7वां पे स्कूल लागू किया; गैस्ट फैकल्टी टीचर्स की भर्ती को मंजूरी
(India) टीचर्स डे के मौके पर पंजाब सरकार ने अध्यापकों को तोहफा दिया है। पंजाब के सभी सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में UGC के 7वें पे कमीशन को लागू कर दिया गया है। यह लाभ 1 अक्टूबर 2022 से मिलेगा। CM भगवंत मान ने खुद इसकी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि पंजाब के सारे सरकारी कॉलेजों में अध्यापकों की कमी पूरी करने के लिए गैस्ट फैकल्टी टीचर्स की भर्ती को मंजूरी दी गई है। जिसका नोटिफिकेशन जल्द हो जाएगा। इसके अलावा कॉलेजों में 18 से 20 साल से पढ़ा रहे गैस्ट फैकल्टी टीचर्स के मानदेय में भी सम्मानजनक बढ़ोतरी की गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।