उत्तरप्रदेश में विधानसभा सत्र का दूसरा दिन,सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
(India)

सीएम योगी ने विधानसभा में कहा की प्रदेश के अंदर डबल इंजन की सरकार का ही प्रभाव और संयुक्त कार्रवाई का ही परिणाम है कि प्रदेश के 69 जनपदों में एक-एक मेडिकल कॉलेज या तो बन चुका है या बनने की ओर अग्रसर है। जो शेष 16 जनपद हैं उन पर भी इस कार्रवाई को सरकार आगे बढ़ाने का काम कर रही है 20 सितंबर को यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र में अखिलेश और सीएम योगी एक-दूसरे पर खूब बरसे. अखिलेश ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सवाल उठाए, तो सीएम योगी ने स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार का दावा किया. सीएम योगी ने नेता सदन के रूप में जब नेता प्रतिपक्ष के सवालों का जवाब दिया तो अखिलेश यादव एक बार फिर खड़े हुए. अखिलेश यादव ने कहा कि हम नेता सदन के बयान से संतुष्ट नहीं, वॉकआउट करते हैं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।