नोएडा में दीवार गिरने से 4 की मौत,एक ही परिवार के थे तीन, मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मिलेंगा मुआवजा
(India)

सेक्टर 21 में एक दीवार गिर जाने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। नोएडा में हुए हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं डीएम ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
नोएडा के डीएम सुहास एल. वाई. ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया, 'सेक्टर 21 जलवायु विहार के पास ड्रेनेज रिपेयर के काम के लिए नोएडा अथॉरिटी ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था। हमें यहां के लोगों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर दीवार की ईंट को हटा रहे थे। पूरी दीवार ढह गई, जिसकी जांच की जाएगी। घायलों को जिला हॉस्पिटल और कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 4 लोगों की मौत हो गई।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।