पीएम मोदी ने वर्चुअली रूप से की बद्रीनाथ और केदारनाथ में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा
(India)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बद्रीनाथ और केदारनाथ में चल रहे पुनर्निमाण कार्यों की समीक्षा की... मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से इस बैठक में वर्चुअल भाग किया... इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु समेत कई आला अधिकारी मौजूद रहे.. इस मौके पर पीएम मोदी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की पूरी जानकारी ली.... उन्होंने कहा कि आने वाले समय में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी... केदारनाथ निकटवर्ती स्थानों को भी आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने होंगे... उन्होंने कहा कि इसके लिए आस-पास के एरिया के डेवलपमेंट की दिशा में प्रयास करने होंगे.... मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बद्रीनाथ-केदारनाथ में पुनर्निमाण के कार्य तेजी से चल रहे हैं.. श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रात-दिन कार्य प्रगति पर है। दिसम्बर 2023 तक सभी कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है...

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।