कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष? पार्टी में चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
(India)



कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने अध्यक्ष चुनाव के लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। अगर एक से अधिक कांग्रेस नेता ने नामांकन दाखिल किया तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। मौजूदा स्थिति की बात करें तो कांग्रेस सांसद शशि थरूर और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत चुनावी दौड़ में हैं। मिस्त्री ने कहा कि कोई भी प्रतिनिधि नामांकन दाखिल कर सकता है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।