बाजार में सभी सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी गई. बैंक निफ्टी 1,090 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है. आईटी, ऑटो, एनर्टी, मेटल्स, फार्मा, एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई. मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर भी इस गिरावट से अछूते नहीं रहे. निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 6 शेयर हरे निशान में बंद हुए बाकी 44 शेयरों में गिरावट रही तो सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 3 शेयर हरे निशान में क्लोज हुए बाकी 27 शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए.
BSE पर शुक्रवार को 3,590 शेयरों में ट्रेडिंग हुई जिसमें 936 शेयरों में तेजी रही तो 2529 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. 115 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज के ट्रेडिंग सेशन में 214 शेयर में अपर सर्किट लगकर क्लोज हुआ है तो 223 शेयर लोअर सर्किट के साथ बंद हुए.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।