CM योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने सरयू नदी के आस-पास के जिलों गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा और बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण कर हालात देखें। CM ने बाढ़ प्रभावित जिलों के DM को गांवों में राहत कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजने को कहा।आज प्रदेश के 37 शहरों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश को देखते हुए आगरा, कानपुर, गौतम बुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और इटावा समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।