पाकिस्‍तान को F-16 पैकेज पर एस जयशंकर की यूएस को दो टूक
(India) भारत (India) के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने अमेरिका (America) और पाकिस्तान (Pakistan) के संबंधों पर सवाल उठाए हैं. वॉशिंगटन (Washington) में आयोजित इंडियन-अमेरिकन कम्युनिटी के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ये संबंध अमेरिका के हित नहीं हैं. अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर जयशंकर ने कहा कि ये संबंध दोनों देशों में से किसी के भी काम के नहीं हैं.

पाकिस्तान को एफ-16 विमानों के बेड़े के लिए 45 करोड़ डॉलर के मेंटेनेंस पैकेज की मंजूरी पर सवाल उठाते हुए विदेश मंत्री ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान का ऐसा रिश्ता है जिसने न तो पाकिस्तान की अच्छी तरह से सेवा की है और न ही अमेरिकी हितों की. अमेरिका को इस बात पर विचार करना चाहिए कि इस रिश्ते की लाभ क्या हैं और इससे उन्हें क्या हासिल होता है?

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।