(India)
त्योहारी सीजन में आपको महंगाई का झटका लगने वाला है. खाने-पीने की चीजों और ईंधन के बाद आपकी ईएमआई महंगी होने जा रही है. RBI ने मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक के बाद लगातार चौथी रेपो रेट ( Repo Rate) में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. रेपो रेट को 5.40 फीसदी से बढ़ाकर 5.90 फीसदी कर दिया गया है. आरबीआई के इस फैसले के बाद सरकारी से लेकर निजी बैंक और हाउसिंग फाइनैंस कंपनियां होम लोन ( Home Loan) के ब्याज दरों ( Interest Rate) में बढ़ोतरी करेंगी, जिसके बाद आपकी ईएमआई ( EMI) महंगी हो जाएगी. माना जा रहा है मौजूदा लेवल से होम लोन के ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।