RBI: रिजर्व बैंक ने निगरानी के लिए नए एडवांस्ड सिस्टम 'दक्ष' की शुरुआत की
(India) देश के केंद्रीय बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Shaktikanta Das) ने उन्नत पर्यवेक्षणीय निगरानी प्रणाली ‘दक्ष’ (DAKSH) की कल शुरुआत की है. इससे केंद्रीय बैंक की निगरानी संबंधी प्रक्रिया के ज्यादा सशक्त होने की उम्मीद है. रिजर्व बैंक ने कहा, "दक्ष एक वेब-आधारित एंड-टु-एंड कार्य-प्रवाह ऐप्लिकेशन है जिसके जरिये आरबीआई बैंक और एनबीएफसी जैसी इकाइयों पर अधिक केंद्रित ढंग से निगरानी रख पाएगा."

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।