भारत जोड़ो यात्रा का 30वां दिन, राहुल गांधी ने कर्नाटक के मल्लेनाहल्ली से शुरू की पदयात्रा
(India)

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब कर्नाटक के अलग-अलग शहरों से होकर गुजर रही है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’इस समय कर्नाटक में चल रही है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 30वें दिन की शुरुआत मांड्या ज़िले के मल्लेनाहल्ली से की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।बता दें कि गुरुवार को सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही पदयात्रा में शामिल हुईं। सोनिया राहुल के साथ पैदल चलीं। गुरुवार के भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक चली।
कर्नाटक-भारत जोडो यात्रा का 30वां दिन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजन
मांड्या जिले के मल्लेनाहल्ली से की शुरुआत
बडी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में हुए शामिल
इस दौरान राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से भी की बातचीत

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।