चंडीगढ़ Air Show में राफेल व सूर्य किरण फाइटर जेटों के करतब ने किया रोमांचित
(India)


चंडीगढ़ में भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जा रहा है। भारतीय वायु सेना की आज 90वीं वर्षगांठ हैं। वायु सेना को सही दिशा में चलाने के लिए पूर्व प्रमुखों को मेरा सलाम और उन्हें मेरा आश्वासन कि मैं सभी वायु योद्धाओं का पूरा समर्थन करता हूं, वायु सेना को और भी ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करूंगा। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी हमें पहले की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदृष्टि से गौरवशाली विरासत मिली है। इसे यहां तक लाने वाले हमारे दिग्गजों के योगदान को याद रखना होगा। अब इसे शताब्दी दशक में लाने की जिम्मेदारी हम पर है। भारतीय वायुसेना के 90वीं वर्षगांठ पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी अग्निपथ योजना के माध्यम से वायु योद्धाओं को भारतीय वायुसेना में शामिल करना हम सभी के लिए एक चुनौती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।