मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्लेसमेंट दिलाने, कैरियर काउंसिलिंग, आकांक्षी कैरियर बनाने के उद्देश्य से मिशन निरामया: अभियान का शुभारंभ एसजीपीजीआई के कन्वेन्शन सेंटर में किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कभी यूपी, देश में और भारत, दुनिया में विश्वगुरू के रूप में स्थापित था। शैक्षिक रूप से हम इतने समतुल्य थे कि दुनिया भारत की तरफ देखती थी। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी दुनिया की प्राचीनतम पद्धति में भारत की पद्धति थी। मगर इसमें हम कहीं न कहीं पिछड़े है और कारण है कि समय के अनुरूप हम अपने आप को नहीं लेकर चल पाएं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।