राजस्थान सीएम गहलोत ने मुलायम सिंह ने निधन पर जताई संवेदना,अनुभवी राजनेता के तौर पर दिया योगदान
(India)
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर संवेदना जताई। 'समाजवादी पार्टी के संस्थापक-संरक्षक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। एक अनुभवी राजनेता के रूप में उनका बड़ा योगदान था। उनके परिवार को दुख सहने का शक्ति मिले, दिवंगत आत्मा को शांति मिले। उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली.... हालत बिगड़ने पर एक अक्टूबर की रात उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। कल सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुलायम सिंह का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था...मुलायम सिंह के माता-पिता का नाम मूर्ति देवी और सुघर सिंह...और वे पांच भाई-बहन हैं....मुलायम सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन विधायक के रूप में शुरू किया था...और बहुत कम समय में ही मुलायम सिंह का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नज़र आने लगा...मुलायम सिंह 1967 में पहली बार विधान सभा के सदस्य चुने गये और मन्त्री बने...उसके बाद उन्होंने 1992 में समाजवादी पार्टी बनाई...वे तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे...उन्हें सियासी दुनिया में प्यार से नेता जी कहा जाता है...



Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।