प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरूच के आमोद में अपने भाषण की शुरुआत मुलायम सिंह यादव को श्रद्वांजलि देते हुए की। पीएम मोदी ने कहा कि आज मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव जी का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मुलायम सिंह यादव बहुत बड़े दिल वाले थे। उन्होंने लोकसभा में मुझे सार्वजनिक तौर पर आशीर्वाद दिया। मोदी ने कहा जब तक जीवित रहे, तब तक उनके आशीर्वाद मिलते रहे। मोदी ने कहा आज के नेताओं को मुलायम सिंह के व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए वहीं, इसके बाद दोपहर करीब 3:15 बजे अहमदाबाद में मोदी शैक्षणिक संकुल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, जो जरूरतमंद छात्रों के लिए एक शैक्षिक परिसर है. यह परियोजना छात्रों के विकास के लिए सुविधाएं प्रदान करने में सहायता प्रदान करेगी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।