दिल्ली में अब बाजार और रेस्तरां 24 घंटे खुलेंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 314 एप्लिकेशन को मंजूरी दी है। इनमें ऑनलाइन शॉपिंग, डिलिवरी शॉप्स, होटल, रेस्त्रां और ट्रांसपोर्ट सेवाओं से जुड़ी चीजें शामिल हैं। एलजी ऑफिस ने रविवार को इस फैसले की जानकारी दी है। इस फैसले से बड़े शहरों में नाइट लाइफ कल्चर को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसमें ट्रांसपोर्ट-ट्रैवल सहित कई केपीओ और बीपीओ को भी शामिल किया गया है। इस मामले नोटिफिकेशन जल्द जारी होने की संभावना है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।