(India)
भारत में 5G सर्विसेज के मैदान में एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनी अडानी डाटा नेटवर्क लिमिटेड (Adani Data Networks Ltd) टेलीकॉम सेक्टर के लिए एकीकृत लाइसेंस मिल गया है. ऐसे में अब अडानी की कंपनी जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अब अडानी डाटा नेटवर्क लिमिटेड (ADNL) देशभर में कहीं भी टेलीकॉम सर्विसेज देने के लिए सक्षम हो गई है. देश में हाल ही में हुई 5G स्पेक्ट्रम नीलामी (5G Spectrum) में कंपनी ने भी बोली लगाई थी. इसके बाद से ही अडानी ग्रुप टेलीकॉम सेक्टर (Telecom Sector in India) में एंट्री करने की तैयारी कर रहा था.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।