आसमान में था विमान और पायलट ने काट ली फ्लाइट अटेंडेंट की उंगली
(India) जकार्ता के लिए एक तुर्की एयरलाइंस की उड़ान को दूसरे हवाई अड्डे पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि एक यात्री का फ्लाइट अटेंडेंट के साथ झगड़ा हो गया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, वह व्यक्ति एक अन्य एयरलाइंस कंपनी का पायलट है और वह उस वक्त नशे में था। इसकी वजह से उसने फ्लाइट अटेंडेंट की उंगली काट ली। बाद में फ्लाइट को कुआलालंपुर लैंड करवाना पड़ा।

इस घटना के सामने आने के बाद एयरलाइन ने कथित तौर पर कहा कि उनके कर्मचारी की हरकतें किसी भी तरह से कंपनी के मूल्यों को नहीं दिखाती हैं। माना जाता है कि वह व्यक्ति बोइंग 777 में नशे में था और उसे फ्लाइट अटेंडेंट ने शांत करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद वह शख्स और अधिक उग्र हो गया और फिर फ्लाइट के अटेंडेट्स में से एक की उंगली काट ली।

घटना के ऑनलाइन पोस्ट किए गए फुटेज में एक व्यक्ति को प्लास्टिक की हथकड़ी पकड़े हुए एक फ्लाइट अटेंडेंट पर घूंसे फेंकते हुए दिखाया गया है। इसके बाद कई अन्य अटेंडेंट मदद के लिए आगे बढ़ते हैं।

फ्लाइट ट्रैकर्स के अनुसार विमान - जो इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजे पहुंचने वाला था - इसके बजाय मलेशिया के कुआलालंपुर में उतारा गया। इसके बाद उस शख्स को विमान से उतार दिया गया और बाद में फ्लाइट स्थानीय समयानुसार आठ बजे मूल गंतव्य पर पहुंच गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।