दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ब्याज पर दे रहे भारी छूट
(India) देश फेस्टिव मूड में आ चुका है. कुछ ही दिनों में धनतेरस (Dhanteras 2022) और दिवाली (Diwali 2022) का त्योहार मनाया जाएगा. धनतेरस और दिवाली पर लोग जमकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम और कार खरीदते हैं. भारत में प्रदूषण को कम (Pollution Control) करने और पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करने के लिए सरकार लोगों से ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक कार खरीदने की गुजारिश कर रही है. इस फेस्टिव सीजन लोगों को EV कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई बैंक अपने ग्राहकों को इन कारों के लोन की ब्याज दर पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं. इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक जैसे कई बैंकों के नाम शामिल है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।