देश के युवाओं को रोजगार का तोहफा देंगे PM मोदी, 10 लाख नौकरियां देने का है टारगेट
(India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को 10 लाख कर्मियों के लिए नियुक्ति अभियान की शुरुआत करेंगे. इस अभियान को ‘‘रोजगार मेला’’ (Rojgar Mela) नाम दिया गया है. इस दौरान प्रधानमंत्री 75,000 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौपेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में गुरुवार 22 अक्टूबर 2022 को यह जानकारी दी. उसके मुताबिक, प्रधानमंत्री वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से युवाओं को संबोधित भी करेंगे.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।