(India)
2022 में एलआईसी के शेयर की स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग हुई. लेकिन इसके बाद से ही एलआईसी का शेयर अपने आईपीओ प्राइस से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. शेयर बाजार में जितनी भी लाइफ इंश्योरेंस कंपनियां लिस्टेड हैं उनमे केवल एलआईसी ही अपने आईपीओ प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहा है. वजह है बीमा सेक्टर में उसकी घटती हिस्सेदारी. निजी बीमा कंपनियां एलआईसी के मार्केट शेयर में लगातार सेंध लगा रही हैं. सरकार सबसे बड़ी एलआईसी में हिस्सेदार है. इससे सरकार की भी चिंता बढ़ी हुई है. इसलिए सरकार ने ज्यादा मुनाफा बनाने के लिए एलआईसी को अपने प्रोडक्ट स्ट्रैटजी में बदलाव करने को कहा है जिससे कंपनी अपनी पूर्ण क्षमता हासिल कर सके और निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सके.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।