(India)
नए रूट पर फ्लाइट के ऑपरेशन के बाद से इंडिगो (IndiGo Flights) ने कहा कि इस रूट के नए फ्लाइट के संचालन से बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी. घरेलू मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने अपने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दा है. कंपनी ने नवंबर के महीने में कई रूट्स में डायरेक्ट फ्लाइट्स की शुरुआत की है. मंगलवार को कंपनी ने ऐलान किया कि वह दो शहरों को जोड़ने के लिए नई फ्लाइट्स शुरू करने जा रही है. इस फ्लाइट्स की टिकट को बेहद किफायती रखा जाएगा. देश में घरेलू कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए इंडिगो ने इंदौर-चंडीगढ़ के बीच में डायरेक्ट फ्लाइट (Chandigarh to Indore Direct Flight) चलाने का फैसला किया है. कंपनी ने इन नई रूट्स पर फ्लाइट्स (Flights in New Routes) शुरू करते वक्त पैसेंजर्स को कई तरह की सुविधा देने का फैसला किया है. इस नई फ्लाइट की शुरुआत के वक्त नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कई और अधिकारी मौजूद थे.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।