Twitter ने नौकरी से निकाले गए कुछ कर्मचारियों को वापस बुलाया, मस्क ने पलटा अपना ही फैसला
(India) एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर को खरीदते ही कंपनी में कुछ बड़े फैसले लिए, जिससे हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने कंपनी से लगभग आधे लोगों की छंटनी का फैसला कर लिया. काफी लोगों को नौकरी से निकाल भी दिया गया. वहीं अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ट्विटर उन लोगों को दोबारा वापस कंपनी में बुला रहा है, जिन्हें शुक्रवार को ही कंपनी से निकाला गया गया था.

जिन लोगों को वापस बुलाया जा रहा है, उनमें से कुछ को गलती से हटा दिया गया था. दरअसल, प्रबंधन को इस बात का एहसास हुआ कि एलन मस्क के नए विजन को साकार करने के लिए उनमें से कई लोगों की जरूरत होगी, जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है.

छंटनी की यह प्रक्रिया कितनी जल्दी और अराजक थी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।