संजय राउत की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची ED
(India) शिवसेना सांसद संजय राउत की जमानत के खिलाफ ईडी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. आज मुंबई की सेशन कोर्ट ने राउत को पात्रा चॉल मामले में जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है.फैसले के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी हाई कोर्ट पहुंची है.

पात्रा चॉल घोटाला मामले में शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को बुधवार को एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी थी. ईडी ने शिवसेना सांसद को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में इस साल जुलाई में गिरफ्तार किया था.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।