11,000 कर्मचारियों को Meta ने नौकरी से निकाला, नई हायरिंग पर लगाई रोक
(India) फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म ने एक झटके में 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी ने कहा कि खराब वित्तीय नतीजे, खर्चों में बढ़ोतरी और कमजोर विज्ञापन बाजार के चलते वो अपने 13 फीसदी वर्कफोर्स यानि 11,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. साल 2022 में किसी टेक कंपनी द्वारा की गई ये सबसे बड़ी छंटनी है. मेटा ने कहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में नई कर्मचारियों की कोई हायरिंग नहीं करेगी.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।