(India)
Elon Musk का मानना है कि Blue Tick के लिए 8 डॉलर देने से Twitter पहले से ज्यादा भरोसेमंद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनकर उभरेगा। साथ ही ट्विटर से फर्जी अकाउंट की छंटनी हो सकेगी। लेकिन Elon Musk को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब उनके बयान और दावों के उल्ट ट्विटर प्लेटफॉर्म की तरफ से करीब 15 फर्जी अकाउंट को वेरिफाई कर दिया। ऐसा माना जाता है कि ब्लू टिक वाला ट्विटर अकाउंट असली होता है, जिस पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है। बता दें कि Twitter की तरफ से अमेरिका समेत कई देशों में 8 डॉलर देकर ब्लू टिक हासिल करने की योजाना को शुरू कर दिया गया है, जहां फर्जी अकाउंट को वेरिफाई करने की घटना घटी। ऐसे में क्या कोई भी 8 डॉलर देकर अपना फर्जी अकाउंट वेरिफाई करा सकेगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।